रूस में टीका नहीं लगवा रहे लोग, कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़ी
रूस में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या एक बार फिर बढ़ रही है।
रूसी
प्रशासन ने कहा है कि डेल्टा वेरिएंट की वजह से उनके यहाँ कोरोना संक्रमण के मामले
एक बार बढ़ने शुरू हो गये हैं। दुनिया के सबसे बड़े देश, रूस में बीते 24 घंटे में
679 लोगों की कोविड-19 से मौत
हुई है।
महामारी
की शुरुआत से लेकर अब तक, एक दिन में कोविड से मरने वालों
की यह सबसे बड़ी संख्या बताई गई है। रूसी कोविड टास्क-फ़ोर्स के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 23 हज़ार से ज़्यादा नये मामले दर्ज किये गए हैं।
सबसे
ज़्यादा मामले राजधानी मॉस्को में दर्ज किये गए हैं। मॉस्को के डिप्टी मेयर
एनासतासिया राकोवा ने प्रेस से बातचीत में कहा कि मरीज़ों की संख्या जिस तेज़ी से
बढ़ी है, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में दिक्कत
खड़ी होगी।
हो सकता
है कि हमें अस्पतालों में बेड्स की संख्या बढ़ानी पड़े। हालांकि, रूसी प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि लॉकडाउन से बचने की वो
तमाम कोशिशें करेंगे ताकि अर्थव्यवस्था पर इसका बुरा प्रभाव ना पड़े।
मीडिया
रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस में टीकाकरण अभियान काफ़ी
सुस्त चल रहा है। बताया गया है कि देश में टीकों की उपलब्धता है, लेकिन लोग कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाना चाहते। राकोवा ने
बताया कि सवा करोड़ की आबादी वाले मॉस्को शहर में अब तक सिर्फ़ 26 लाख लोगों ने ही वैक्सीन की एक डोज़ लगवाई है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments