भारत लेनिन शहीद जगदेव कुशवाहा की जयंती मनाई
उपसंहार न्यूज। अपनी जनता पार्टी, कानपुर महानगर के तत्वाधान में "बिहार के लेनिन" अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी के शहीद दिवस के अवसर पर एक विशेष श्रद्धांजलि सभा एवं उनके ऐतिहासिक योगदान पर विचार-विमर्श कार्यक्रम हुआ जिसमें सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता व समर्थकों ने अपने-अपने विचार रखें एवं श्रद्धांजलि दी l
इस अवसर पर अपनी जनता पार्टी के संगठन को मजबूत एवम विस्तार करने पर भी चर्चा हुई, इसी क्रम में कानपुर नगर के कल्याणपुर विधानसभा अध्यक्ष की भी नियुक्त की गई जिसमें विनोद कुशवाहा जी को कल्याणपुर विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया l
प्रशांत मौर्य जिलाध्यक्ष ने बताया इस अवसर पर अपनी जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं समर्थन आदि लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर महानगर के जिलाध्यक्ष प्रशांत मौर्य जी ने की ,
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सुरेश कुशवाहा जी ने किया, कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी उदय नारायण कुशवाहा जी ने किया l कार्यक्रम में मुख्य रूप से वक्ताओं की कड़ी मे छेदी खोटे जी राष्ट्रीय महासचिव युवा मोर्चा , विधानाथ कमल जी प्रदेश उपाध्यक्ष, सौरव कुशवाहा जी ,संजय कुशवाहा जी, उत्तम कुशवाहा जी ,और मोनू शर्मा जी सभी जिला उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री पृथ्वीपाल मौर्य जी, युवा मोर्चा जिला प्रभारी संजय कुशवाहा जी, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नीरज कुशवाहा जी, अजय कुशवाहा जी , अनिल कुशवाहा जी, स्वामीनाथ मौर्य जी , नवाब सिंह कुशवाहा जी, प्रदीप कुशवाहा जी, अंकित कुशवाहा जी एडवोकेट/पत्रकार, अमित कमल जी आदि लोग उपस्थित रहे l
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments