महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन: थाली और ताली बजाकर नितिन गडकरी और खाद्य मंत्री के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
कानपुर नगर। देश में लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में आज कानपुर नगर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा और उग्र प्रदर्शन किया। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राम नवल कुशवाहा (एडवोकेट) के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में थाली और ताली बजाकर सोती हुई सरकार को जगाने का प्रयास किया। इस दौरान केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय खाद्य मंत्री को जमकर कोसा गया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और खाद्य पदार्थों की आसमान छूती महंगाई ने आम जनता और विशेषकर पिछड़े व गरीब वर्ग की कमर तोड़कर रख दी है। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे राम नवल कुशवाहा ने कहा कि आज देश की जनता दाने-दाने को मोहताज हो रही है, लेकिन सरकार मंत्रियों के बड़े-बड़े बयानों में व्यस्त है। जनता अब इस तानाशाही और महंगाई को बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदर्शन में भारी संख्या में स्थानीय नागरिक और कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार विरोधी तख्तियां लेकर मार्च निकाला। मुख्य रूप से राजेश कुमार प्रजापति, रामदेव पाल, प्रवीण श्रीवास्तव वार्ड 14, खुशी लाल पाल वार्ड 16 वार्ड अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अजय कुमार प्रजापति, कामरेड विजय शंकर, अर्जुन जायसवाल, राजकुमार मोटरसाइकिल, राजेश साहनी, छविनाथ यादव, संदीप गौतम, हरि ओम उत्तम, रामदेव पाल, एड अंकित कुशवाहा पत्रकार, विजय बहादुर पासवान, श्रीमती कल्पना सिंह कुशवाहा, श्रीमती सुनीता सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित रहे
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments