कांग्रेस का पिछड़ा वर्ग सामाजिक न्याय एवं भागीदारी सम्मेलन' तथा 'जाति जनगणना संवाद' सम्पन्न
उपसंहार न्यूज। खलासी लाइन स्थित हरिहर नाथ शास्त्री भवन में 'पिछड़ा वर्ग सामाजिक न्याय एवं भागीदारी सम्मेलन' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पिछड़े वर्गों के सामाजिक न्याय, हक और राजनीतिक-सामाजिक भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोगों और मातृशक्ति (महिलाओं) ने हिस्सा लेकर सम्मेलन को सफल बनाया।
दिग्गज नेताओं की रही उपस्थिति व पिछड़े वर्ग के भागीदारी पर जोर
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम मौजूद रहे। उनके साथ कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव, आलोक मिश्रा, पवन गुप्ता, डॉ अनुज सिंह कुशवाहा, नरेश त्रिपाठी, राजीव द्विवेदी, नरेंद्र चंचल, उमेश कुशवाहा, राजकुमार प्रजापति, देव नारायण पाल, विनोद पाल, दीपक शर्मा, बृजेश कुशवाहा, अंकित कुशवाहा एडवोकेट/पत्रकार तथा कांग्रेस पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व स्थानीय नेतागण उपस्थित हुए। सभी वक्ताओं और राम नवल कुशवाहा एडवोकेट पूर्व कोषाध्यक्ष कानपुर बार/ जिलाध्यक्ष ओबीसी ने पिछड़े वर्ग के अधिकारों और समाज में उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़
इस सम्मेलन में क्षेत्र के हजारों नागरिकों और विशेषकर महिलाओं (मातृशक्ति) ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नेताओं ने कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

संयोजक ने जताया आभार
कार्यक्रम के सफल समापन पर संयोजक राम नवल कुशवाहा (एडवोकेट) ने मुख्य अतिथियों, पार्टी नेताओं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में शिरकत करने आए सभी आम नागरिकों और मातृशक्ति का आभार व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.

0 Comments
No Comments