अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की 55वीं राष्ट्रीय बैठक व प्रदेश अधिवेशन 25-26 जुलाई को कानपुर में
उपसंहार न्यूज। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में आगामी 25 और 26 जुलाई 2026 को उद्योग नगरी कानपुर में 55वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं भव्य प्रदेश अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० कुशवाहा राकेश महतो की अनुमति और निर्देशानुसार इस दो दिवसीय वृहद कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि इस गरिमामयी बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्यों, आनुषांगिक समितियों के पदाधिकारियों, विभिन्न राज्यों के अध्यक्षों, महासचिवों एवं अनुषांगिक इकाइयों के अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। अधिवेशन में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ भावी योजनाओं और समाज हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श कर बड़े निर्णय लिए जाएंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:
* प्रथम दिन 25 जुलाई 2026, शनिवार : कार्यक्रम: राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक। स्थान: होटल मन्दाकिनी रॉयल, साकेत नगर, कानपुर, उत्तर प्रदेश।
* द्वितीय दिन 26 जुलाई 2026, रविवार : कार्यक्रम: प्रदेश अधिवेशन (आमसभा)। स्थान: लाजपत भवन, मोती झील, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश की प्रांतीय इकाई पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है। उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा, प्रदेश सचिव/प्रवक्ता सौरभ सिंह कुशवाहा, कानपुर नगर के जिला अध्यक्ष अरुण कुशवाहा सर और प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र सिंह एडवोकेट (संयोजक मंडल) ने संयुक्त रूप से समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं, बुद्धिजीवियों और पदाधिकारियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर भारी संख्या में लाजपत भवन पहुंचकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है। पदाधिकारियों का कहना है कि यह अधिवेशन समाज की एकजुटता और भविष्य की दिशा तय करने में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.

0 Comments
No Comments