उपसंहार न्यूज I आज विकासखंड सुल्तानगंज के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर एवं प्राथमिक विद्यालय छतुरीबरी में ए0आर0पी0 (गणित) एवं “सबसे छोटी संख्याएँ लिखने के रत्नेश के तर्क” पर भारत सरकार से अंतरराष्ट्रीय कॉपीराइट रजिस्ट्रेशन प्राप्त करने वाले गणितज्ञ श्री रत्नेश कुमार का विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री रत्नेश कुमार का यह अभिनव गणितीय शोध न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता प्राप्त कर चुका है। प्राप्त अंतरराष्ट्रीय कॉपीराइट प्रमाणपत्र विश्व के 181 देशों में प्रभावी है, जो इस कार्य की वैश्विक उपयोगिता को प्रमाणित करता है।
विशेष बात यह भी है कि श्री रत्नेश कुमार द्वारा पूर्व में भी गणित के कई महत्वपूर्ण सूत्रों एवं तर्कों का विकास किया जा चुका है। उन्हें पाँच पुस्तकों पर कॉपीराइट रजिस्ट्रेशन प्राप्त है तथा वे देश के 100 से अधिक शैक्षिक संस्थानों में अपने नवाचारी कार्यों का प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण दे चुके हैं। शिक्षा में नवाचार एवं गुणवत्ता संवर्धन के क्षेत्र में उनका योगदान अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है। उनके प्रयासों से गणित शिक्षण को सरल, रोचक एवं प्रभावी बनाने में सहायता मिल रही है, जिससे विद्यार्थियों में विषय के प्रति रुचि एवं आत्मविश्वास का विकास हो रहा है। यह आयोजन सुल्तानगंज क्षेत्र के विद्यालयों के लिए एक प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो शिक्षा में नवाचार को नई दिशा प्रदान करेगा।
इस अवसर पर हुसैनपुर के एसएमसी अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान, सहायक अध्यापक प्रशांत दीक्षित एवं प्रेमचंद तथा छतुरीबरी के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार, सहायक अध्यापक नरेंद्र सिंह चौहान, शिक्षामित्र गजेंद्र पाल सिंह एवं प्रीति सिंह, प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार एवं आसिफ अली, प्रशांत तिवारी, मीनेश सहित अन्य शिक्षकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने रत्नेश कुमार को शुभकामनाएँ देते हुए उनके कार्य की सराहना की।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement