उपसंहार न्यूज। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर मेहता ने लखनऊ मे अहम प्रेस वार्ता आयोजित की जिसमें सुरेन्द्र कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया व 6 माह में कमेटी गठन के निर्देश दिए।
साथ ही पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पर संस्था के गबन की राशि और संस्था के संविधान के विरुद्ध कार्य करने हेतु दिल्ली के रोहणी कोर्ट में दर्ज यथावत चलती रहेगी जबतक न्यायलय का निर्णय नही आया जाता इसकी जानकारी  निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शंकर मेहता ने आज प्रेस वार्ता में दी। सुरेन्द्र कुशवाहा अभी तक प्रदेश महासचिव उ.प्र. के पद पर थे।
बैठक में सर्वश्री डी एन भगत राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र सिंह राष्ट्रीय सचिव, यशोदा कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला, अमन कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा, सुधाकर कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष युवा, पूर्व एमएलसी बृजभूषण सिंह कुशवाहा संरक्षक उत्तर प्रदेश, रमेश मौर्य दादा पूर्व प्रदेश संयोजक, सुनीता कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष महिला, नरेंद्र कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सेना, नरेंद्र चंचल, बुद्ध सिंह कुशवाहा अध्यक्ष झांसी मंडल, अनूप कुशवाहा अध्यक्ष कानपुर मंडल, मूलचंद मौर्य जिला अध्यक्ष लखनऊ, आनंद मौर्य महासचिव लखनऊ, केके मौर्य पूर्व सांस्कृतिक सचिव, राम श्रेय मौर्य, अनिल कुशवाहा प्रयागराज, मनोज कुशवाहा मानव संरक्षक संविधान रक्षक सेना, करुण कुशवाहा, ओमकार मौर्य सहित लगभग 35 जनपदों से स्वजातीय सम्मिलित हुए।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement