JR मेडिकल कॉलेज में अनुष्का सिंह को MBBS में प्रवेश, NEET परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
उपसंहार न्यूज I राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनुष्का सिंह को प्रतिष्ठित JR मेडिकल कॉलेज में MBBS कोर्स में दाखिला मिला है। अनुष्का सिंह ने कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ यह उपलब्धि हासिल की है, जिससे उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।अनुष्का सिंह, डॉ. नितीश देव सिंह कुशवाहा की सुपुत्री हैं, जो एक प्रसिद्ध व्यवसायी हैं जबकि माता डॉ. प्रीति सिंह गृहिणी हैं। अनुष्का का संबंध एक प्रतिष्ठित परिवार से है, जिनके दादा डॉ. राम आसरे सिंह कुशवाहा पूर्व मंत्री रहें हैं। अनुष्का ने NEET परीक्षा में बेहतरीन अंक प्राप्त कर यह सिद्ध किया कि लगन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनके इस चयन पर शिक्षकों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाइयाँ दी हैं। अनुष्का ने कहा कि यह सफलता माता-पिता और दादा-दादी के आशीर्वाद एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उनका सपना एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments