उपसंहार न्यूज I वरुण बेवरेज लिमिटेड जैनपुर कानपुर देहात में 48 स्थाई कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है इसके उपलक्ष में  दिनाँक 16.07.25 को पेप्सीको कर्मचारी संघ जैनपुर कानपुर देहात की तरफ से एक ज्ञापन प्रतिभा शुक्ला( राज्यमंत्री) को दिया गया है। कर्मचारियों ने बताया है कि प्रबंधन ने बिना किसी नोटिस या पूर्व सूचना के 48 स्थाई कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। अब कर्मचारी और उनके परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए है एक तरफ योगी जी रोजगार बढ़ाने की बात कर रहे हैं। लेकिन कंपनी मालिक सरकार से सब्सिडी स्कीम का लाभ लेकर नए प्लांट खोल रहे हैं।और पुराने प्लांट को बंद करके वहां के कर्मचारियों को निकाल कर सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है। कर्मचारियों ने राज्यमंत्री से कहा है कि आप क्षेत्र की विधायिका है आप इस प्रकरण में हस्तक्षेप करें जिससे हम लोगों का रोजगार वापस मिल सके।
राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि हम जल्दी इस प्रकरण में प्रबंधन से जानकारी जुटाएंगे और आपको न्याय दिलाएंगे।
पेप्सीको कर्मचारी संघ की तरफ से सुरेंद्र रावत ,मानसिंह, रावेन्द्र सिंह,राजन तिवारी, विनय सिंह ,चंदन दत्ता,वीरेंद्र यादव अन्य कर्मचारी उपस्थित हुए I 

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement