नायब तहसीलदार खुटार ने पीड़ित पक्ष से की गाली गलौज व डराया धमकाया
उपसंहार न्यूज I शाहजहांपुर के पुवांया तहसील के राजस्व ग्राम रौतापुर कलां में गांव के दबंगो ने सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कर दुकाने बनवा ली है और तालाब पाट कर मक्के की फसल लगा दी है I दबंग प्रदीप, रविन्दर, अनुज व मुनेश व राजकुमार यही नहीं रुके अब विभिन्न खेतो व रास्तो पर घूर डालकर व अपने कृषि उपकरण खड़े करके और कब्जे की फिराक में है जिसे एसडीएम ने पूर्व में कब्ज़ा मुक्त कराया था I वर्तमान में पुनः कब्ज़ा होने पर अवैध कब्जो से पीड़ित गावंवालों ने एसडीएम से शिकायत की तो जाँच के आदेश होने पर नायब तहसीलदार खुटार जगत मोहन जोशी पुलिस बल के साथ आये और पीड़ित पक्ष को ही गालियां देते हुए धमकाने लगे और जबरदस्ती सिपाहियों के द्वारा पीड़ित से हस्ताक्षर करा लिए जिससे पीड़ित पक्ष सहित पुरे गांव में आक्रोश व्याप्त हैं I
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments