आज मकर संक्रांति के अवसर पर चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के तत्वाधान में हैलेट अस्पताल गेट पर मरीजों व तीमारदारों को चाय बिस्कुट का वितरण किया गया I आज सुबह कड़कड़ाती ठंड में सैकड़ो लोगो ने चाय बिस्कुट का आनंद लिया I संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने बताया चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ समय समय पर आम जनमानस एवं जरूरतमद लोगो के सहायतार्थ आयोजन करता रहा हैं और आगे भविष्य में भी करता रहेगा I इस मौके पर अजय कुशवाहा, मनोज कुमार, सुशील, अजय यादव, रामबहादुर, शैलू, दीपक गौतम, नरेंद्र मौर्या, सुरेश कुमार, राम नरेश कुशवाहा, भगवान दास, राकेश प्रसाद, मनीष सिंह, अजय शर्मा आदि सदस्यों ने चाय बिस्कुट का वितरण किया I साथ ही समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें प्रमुख रूप से फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला महामंत्री विवेक यादव, प्रमोद मौर्य, विनोद कनौजिया, अंकित मौर्य पार्षद, अरुण कुशवाहा कन्नौज वाले सर, पत्रकार अंकित कुशवाहा, शिव प्रसाद, केतकी जी, सौरभ जी पत्रिका,सुरेंद्र कुशवाहा, सुरजीत कुमार, अमित बिठूर आदि सम्मानित गण उपस्थित रहे I
          

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement