• UPMSP Academic Calendar 2023: यूपी बोर्ड 9वीं-10वीं के लिए नया एग्‍जाम पैटर्न, वर्ष में होंगी 5 मासिक परीक्षाएं 
UP Board Academic Calendar 2023: विद्यार्थियों के सतत मूल्यांकन के लिए पहली बार सत्र में 5 मासिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा. इसमें तीन बार बहुविकल्पीय और दो बार डिस्क्रिप्टिव सवालों पर परीक्षा होगी. 9वीं-10वीं के एग्‍जाम भी नये पैटर्न पर होंगे. 

UPMSP UP Board Academic Calendar 2023: यूपी सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है. इसमें साफ किया गया है कि उत्तर प्रदेश में माध्यमिक कक्षाओं में पाठ्यक्रम 20 जनवरी 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा. इसके अलावा 9वीं और 10वीं कक्षा की परीक्षाएं नए पैटर्न पर होगी. यह भी जानकारी दी गई है कि कि पहली बार सत्र में 5 मासिक परीक्षाएं होंगी.

यूपी के स्कूलों में कोरोना काल के बाद पटरी पर लौटी शैक्षणिक व्यवस्था को 2022-223 के सत्र  सत्र में सुचारु रूप से चलाने के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है. इसके आधार पर वर्तमान सत्र में कक्षा 9 एवं 10 की लिखित परीक्षा नये पैटर्न पर जाएंगी. 

ये होगा नया पैटर्न
कक्षा 9 और 10 की परीक्षाओं में प्रश्न पत्र में दो सेक्‍शन होंगे. पहला सेक्‍शन बहुविकल्‍पीय प्रश्‍नों का होगा जिसके कुल 30 नंबर होंग  इसके उत्तर OMR शीट पर देने होंगे. वहीं, दूसरा सेक्शन सब्‍जेक्टिव होगा जो 70 मार्क्स का होगा. कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 16 से 28 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएंगी. इसके बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा मार्च 2023 में आयोजित की जाएगी.

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement