•    जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मंत्री  प्रमुख बाबू सिंह कुशवाहा इन दिनों उत्‍तर प्रदेश में पैर जमाने के लिए लगातार दौरे कर रहे हैं. इस बीच कानपुर में उन्‍होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भागीदारी संकल्प मोर्चा (Partnership Sankalp Morcha) शानदार प्रदर्शन करेगा|
  • सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर साधा निशाना |
 राजभर ने कहा कि छोटे-छोटे दलों के 10 लोगों ने मिलकर भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाया गया है. हम लोगों ने लीडर इकठ्ठा किए हैं. जबकि भाजपा ने लोडर इकठ्ठा कर वोट लिया, लेकिन जब हिस्सेदारी देने की बात आयी तो वे मुकर गये. राजभर ने कहा कि लेकिन अब लीडर इकठ्ठा हो गये हैं और भागीदारी संकल्प मोर्चा प्रदेश में सरकार बनाकर समाज को स्‍नातक निःशुल्क शिक्षा देगा. यही नहीं, गरीबों को स्वास्थ्य और घरेलू बिजली भी मुफ्त दी जायेगी. उन्होंने कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल पार्टीयां प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और हम वर्ष 2022 में प्रदेश में सरकार बनाएंगे.

your image


आपको बता दें कि जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, अपना दल कमरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल, राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी (पी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति, राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू रामपाल, जनता क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह चौहान, भारत माता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसागर बिंद और भारतीय वंचित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम करण कश्यप ने मिलकर यह मोर्चा बनाया था, जिसमें अब असदुद्दीन ओवैसी भी जुड़ गए हैं|

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement