प्रधानमंत्री की रैली को एतिहासिक बनाने में जुटी BJP, मेट्रो में यात्री बनकर करेंगे सफर, जीत का देंगे मंत्र
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को कानपुर आ रहे हैं। बीजेपी पीएम
की रैली को एतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
आईआईटी के 54 वें दीक्षांत समारोह में
छात्र-छात्राओं को डिग्री बाटेंगे। इसके साथ कानपुर वासियों को मेट्रो भेंट
करेंगे। प्रधानमंत्री खुद यात्री बनकर सफर करेंगे। इसके बाद निराला नगर रेलवे
मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कानपुर-बुंदेलखंड बीजेपी का सबसे मजबूत
किला है। प्रधानमंत्री पूरे कानपुर-बुंदेलखंड को जीत का मंत्र देंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से
पहले शहर को सजाया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा
रहा है। कानपुर के निराला नगर रेलवे मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली
होनी है। रेलवे मैदान को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया है। एसपीजी की निगरानी
में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिस पंडाल से प्रधानमंत्री लोगों को
संबोधित करेंगे, उसके आसपास किसी को भी जाने
की इजाजत नहीं है। इसके साथ ही हैलीपैड को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है।
बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक कानपुर और उसके आसपास जिलों
में 28 दिसंबर को बारिश की संभावना है। बारिश की संभावना को
देखते हुए कार्यक्रम स्थल के पंडाल को वॉटर प्रूफ बनाया गया है। पहले पंडाल को
खुला रखने की योजना था, लेकिन बारिश के संभावना को
देखते हुए फेरबदल किया गया है।
कुछ ऐसी होंगी तैयारियां
जिस मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को
संबोधित करेंगे, उसकी लंबाई 72 मीटर होगी। मंच की चौड़ाई 32 मीटर होगी, और उसकी ऊंचाई 08 फिट होगी। प्रधानमंत्री के
साथ मंच पर 40 लोगों के बैठने की व्यवस्था
की गई है। प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए आने वाले लोगों के लिए अभी तक 80 हजार से अधिक कुर्सियों को लगाया जा चुका है। लोगों
के बैठने के लिए 61 ब्लॉक बनाए गए हैं। इसके
साथ ही कार्यक्रम स्थल पर 50 शौचालय बनाए गए हैं। मैदान
में 10 एलईडी स्क्रिन लगाईं गईं हैं।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments