कानपुर रिंग रोड के लिए इन गांवों की जमीने होंगी अधिग्रहित, इसी महीने 78 गांवों की भूमि अधिग्रहण का नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू
- कानपुर रिंग रोड के लिए इन गांवों की जमीने होंगी अधिग्रहित,
- इसी महीने 78 गांवों की भूमि अधिग्रहण का नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू
कानपुर: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा कानपुर मे आउटर रिंग रोड (Outer Ring Road)बनाया जाना है. जिन गांवो से होकर ये रिंग रोड(Ring Road)निकलेगा वहां जमीन अधिग्रहण के लिए नोटिस भेजने की प्रक्रिया जल्द ही शरू की जाएगी. कई बार जमीन अधिग्रहण के समय विवाद की स्थिति भी बन जाती हैं. इसलिए प्रशाषन के अधिकारी एनएचआई (NHAI)से नोटिस आने के बाद गांवों के लोगो के साथ चर्चा कर, इस कार्य को बिना किसी विवाद के संपन्न करने की कोशिश करेंगे.
कब जारी होंगे नोटिस ?
एनएचआई (NHAI)द्वारा इसी महीने कैपिटल ए का नोटीस जारी किया जा सकता है. जिसके बाद अधिग्रहण से संबंधित कागजी कार्रवाई का काम शुरू किया जाएगा. बता दें कि रिंग रोड का काम चार चरणों में संपन्न करने की तैयारी एनएचआई कर रहा है. पहले चरण में मंधना से लेकर संचेडी के बीच 22.5 किमी के वाईपास का निर्माण किए जाने की योजना है.
इन गांवों में होगा जमीन अधिग्रहण
एनएचएआई ने रिंग रोड के पहले चरण के निर्माण के लिए इसी महीने 78 गांवों की भूमि अधिग्रहण का नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रारूप तैयार है और कभी भी कैपिटल ए का नोटिस जारी कर भूमि अधिग्रहण की औपचारिक शुरुआत की जाएगी।
बघवट, मलिकपुर, मकरन्दपुर, मकरन्दपुर बंथा, टोडरपुर, प्रतापपुर खास, ढिकिया, बाघपुर, अन्ने, रास्तपुर, फत्तेपुर म.निहुटा, टिकरी, हृदयपुर म.प्रतापपुर, बाराखेड़ा, सिंहपुर दिवनी, रंजीतपुर, भाऊपुर, खरगपुर बिठूर, चकटोडरपुर, बसौसी, निहुटा, खरगपुर, चकरतनपुर, टिकरा कानपुर, रौतेपुर, सुरार, दूल, भूल, नकटू, भीसीजर गांव, भौंती प्रतापपुर, सुजानपुर, धरमंगदपुर, कटरा घनश्याम, भिसार, पकरी, दलेलपुर, शेखपुर, चचेण्डी-सचेण्डी-1, चचेण्डी- सचेण्डी-2, हलपुरा, कुर्मीखेड़ा खुर्द, चौबेपुर पक्शन, चक हजरतपुर, तिघरा, अमिलिहा, देवपालपुर, महाराजपुर, भवानीपुर, कुर्मीखेड़ा कलां, गजेनपुर, मालौं, गोगूमऊ, सरायछीतम, नाढ़ूपुर, रौतापुर कलां, उमरी, सहज्योरा, सरदारपुर, बहरामपुर, पूरा जसू, हंसपुर, ताजपुर, इंदलपुर जुगराज, शेरपुर बैरा, बैसठी, चक बहरमपुर, ततारपुर, राय गोपालपुर, इटरा, दिलावरपुर टोसवा, रूद्रापुर, बनी, पचोर, गोविन्देपुर, पेम, चौबेपुर कलां, गंभीरपुर, रैकेपुर और मकसूदाबाद.
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments