कन्नौज में रिटायर्ड फौजी के घर लाखों की चोरी, पिस्टल भी उठा ले गए चोर
मूलरूप
से मैनपुरी जनपद निवासी पूर्व फौजी कन्नौज के तिर्वा कस्बे में किराये के मकान में
रहनते हैं। रात में चोर पड़ोसी के मकान से सीढ़ी लगाकर उनके घर में घुस आया और
जेवर नकदी और पिस्टल उठाकर भाग निकला।
तिर्वा
कोतवाली क्षेत्र के लोहिया नगर में रिटायर्ड फौजी के घर पर चोर ने धावा बोल दिया
और पिस्टल, नकदी जेवर उठा ले गए। चोरों के जाने पर
आवाज सुनकर नींद खुली तो फौजी ने रायफल उठाई लेकिन चोर मुख्य दरवाजा खोल कर भाग
गया। लाखों की चोरी की घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
वहीं घटना के बाद से कस्बे में दहशत का माहौल बना हुआ है।
मैनपुरी
जनपद के कुर्रा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी मिलाप सिंह चौहान
सेवानिवृत्ति सैनिक हैं। वर्तमान में वह कस्बे के लोहिया नगर निवासी पंछी गुप्ता
के मकान में किराये पर रहते हैं। इनकी पत्नी रश्मि सिंह चौहान उमर्दा ब्लाक के
पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिलसरा में शिक्षक हैं और पिता शिशुपाल सिंह चौहान पुलिस
विभाग से सेवानिवृत्त हैं। रविवार रात चोर पड़ोस में खाली पड़े मकान की छत पर चढ़
गया। यहां सीढ़ी लगाकर मिलाप सिंह के मकान की दूसरी मंजिल पर जाने के बाद रोशनदान
से कमरे के अंदर घुस गया।
भोर पहर करीब 3.20 बजे मिलाप सिंह को खटपट की
आवाज सुनाई दी तो उनकी नींद खुल गई। उन्होंने चोरों से मुकाबला करने को रायफल उठाई
तो चोर मेन गेट को खोलकर भाग गया। घटना की जानकारी सुबह ही पुलिस को दी गई। सीओ
दीपक दुबे, डाग स्क्वायड, फोरेंसिक
टीम व कोतवाली पुलिस पहुंची और जांच की। पुलिस को घटनास्थल पर चोर की चप्पल व
सीढ़ी मिली है। मिलाप सिंह ने पुलिस को बताया कि चोर कमरे में रखी लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन, सात
कारतूस, 15 हजार की नकदी, सोने की चेन, छह
अंगूठी समेत सात लाख कीमत के जेवरात ले गए हैं। उन्होंने घटना की तहरीर दी है। सीओ
दीपक दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज होगा और जल्द ही चोरी की घटना पर्दाफाश किया
जाएगा। मिलाप सिंह ने बताया कि चोरी की वारदात करने वाला एक ही चोर था।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments