उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर पार्टी नेता सलमान ख़ुर्शीद ने कहा है कि उनकी पार्टी प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।

सलमान ख़ुर्शीद ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि “आगामी विधानसभा चुनाव हम प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में लड़ेंगे। वो बहुत मेहनत कर रही हैं कि हम जीतें। बाद में वो मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की भी घोषणा कर सकती हैं।

उन्होंने एएनआई से कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

इसके बाद उन्होंने कहा कि ‘गठबंधन दिल से किया जाता है अगर कोई हमारी पार्टी में शामिल होना चाहता है तो उसका स्वागत है।'

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर उन्होंने कहा, “हम आम लोगों से बात कर रहे हैं। हमने इसके लिए एक रणनीति बनाई है। घोषणा पत्र आम आदमी की आवाज़ होगा। किसान, महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उसके केंद्र में होगा।”

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement