अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ़ अत्मार ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयंशकर से अफ़ग़ानिस्तान के मामले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का एक आपातकालीन सत्र आयोजित करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान में हिंसा में कमी और शांति प्रक्रिया को केंद्र में रखकर इस सत्र का आयोजन किया जाए।

मोहम्मद हनीफ़ ने इस संबंध में ट्वीट करके जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ''भारतीय विदेश मंत्री से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अफ़ग़ानिस्तान पर एक आपातकालीन सत्र आयोजित करने पर चर्चा के लिए फोन पर बात की। संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय तालिबान की हिंसा और अत्याचार को रोकने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।''

भारत को अगस्त महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता की ज़िम्मेदारी मिली है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता हर महीने बदलती है और यह अंग्रेज़ी के अल्फ़ाबेटिकल ऑर्डर में होता है। इसी के तहत फ़्रांस के बाद भारत की बारी आई है।

संयुक्त राष्ट्र परिसर पर हमले की निंदा

वहीं, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अफ़ग़ानिस्तान के हेरात शहर में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन के प्रांतीय मुख्यालय के नज़दीक हुए हमले की निंदा की है।

सुरक्षा परिषद ने एक बयान जारी कर कहा है कि सुरक्षा परिषद के सदस्य 30 जुलाई, 2021 को हेरात में संयुक्त राष्ट्र परिसर में हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। इस हमले में एक अफ़ग़ान सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement