कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने पेगासस का इस्तेमाल भारत और उसकी संवैधानिक संस्थाओं के ख़िलाफ़ किया है और इसे सिर्फ़ देशद्रोह ही कहा जा सकता है।

राहुल गांधी ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है।

विजय चौक पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफ़ा भी मांगा

राहुल गांधी ने कहा कि उनके सभी फ़ोन की जासूसी की गई और उनके दोस्तों को इंटेलिजेंस के लोगों ने बताया है कि ऐसा किया जा रहा था।

राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा, 'पेगासस को इसराइल एक हथियार मानता है और उस हथियार का इस्तेमाल सिर्फ़ आतंकवादियों के ख़िलाफ़ किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री और उनके गृह मंत्री ने इस हथियार का इस्तेमाल भारत और उसकी संस्थाओं के ख़िलाफ़ किया है। उन्होंने इसका राजनीतिक इस्तेमाल किया है, उन्होंने कर्नाटक में भी इसका इस्तेमाल किया है।'

राहुल गांधी ने कहा, 'इसके लिए सिर्फ़ एक ही शब्द हो सकता है, देशद्रोह।'

राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जाँच होनी चाहिए और गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफ़ा देना चाहिए।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement