भागवत ईमानदार हैं, तो मोदी और योगी को हटाएँः दिग्विजय सिंह
मुसलमानों और मॉब लिंचिंग पर आरएसएस
प्रमुख मोहन भागवत के बयानों पर असदुद्दीन ओवैसी के बाद अब कांग्रेस नेता दिग्विजय
सिंह ने भी हमला बोला है।
दिग्विजय सिंह ने सोमवार को कई ट्वीट किए जिनमें उन्होंने भागवत
को सीधे-सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की चुनौती दी है।
उन्होंने लिखा है - ''यदि आप अपने व्यक्त किए गए विचारों के प्रति ईमानदार हैं तो
भाजपा में वे सब नेता जिन्होंने निर्दोष मुसलमानों को प्रताड़ित किया है उन्हें
उनके पदों से तत्काल हटाने का निर्देश दें। शुरूआत नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ
से करें।''
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इसके
आगे लिखा - "मुझे मालूम है आप नहीं करेंगे क्योंकि आपकी कथनी और करनी में
अंतर है।"
दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट में एक समाचार की रिपोर्ट को टैग
किया जिसमें रविवार को उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद में एक पुस्तक विमोचन
कार्यक्रम में मोहन भागवत के इस बयान का उल्लेख है जिसमें उन्होंने कहा कि 'हिंदू और मुस्लिम
अलग नहीं, सभी भारतीयों का
डीएनए एक है'।
दिग्विजय सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया करते हुए सवाल किया है
- "मोहन भागवत जी यह विचार क्या आप अपने शिष्यों, प्रचारकों, विश्व हिंदू
परिषद/ बजरंग दल कार्यकर्ताओं को भी देंगे? क्या यह शिक्षा आप मोदीशाह जी व भाजपा मुख्यमंत्री को भी
देंगे?"
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments