फिलीपीन्स में सेना के विमान की दुर्घटना की वजह से 50 लोगों की मौत हो गई है और 49 सैनिक घायल हुए हैं।

लॉकहीड सी-130 विमान में 96 लोग सवार थे जिनमें अधिकतर सैनिक थे। ये विमान सुलु प्रांत के जोलो द्वीप पर लैंड करने की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक मरने वालों में अधिकतर सैनिक हैं लेकिन ग्राउंड पर मौजूद तीन आम नागरिकों की भी मौत हुई है।

दुर्घटना के बाद पांच लोग लापता बताए जा रहे थे लेकिन अब सभी को ढूंढ लिया गया है।

फिलीपीन्स में सुरक्षा बलों के एक प्रवक्ता ने न्यूज़ साइट एबीएस-सीबीएन को बताया कि वो फ्लाइट के डाटा रिकॉर्डर की तलाश कर रहे हैं ताकि विमान दुर्घटना का कारण पता चल सके।

मेजर जनरल एडगार्ड अरेवालो ने विमान पर किसी हमले की आशंका से इनकार किया है।

सुरक्षा बलों के प्रमुख जनरल सोबजना ने मीडिया से कहा, ''वो रनवे से उतर गया था। उसने फिर से रनवे पर आने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।''

सुलु के मुख्य शहर जोलो में हवाई अड्डा एक पहाड़ी इलाके से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, यहां सेना अबू सय्यफ नाम के चरमपंथी गुट से लड़ाई लड़ रही है। इसमें से कुछ उग्रवादियों ने खुद को इस्लामिक स्टेट समूह से जोड़ लिया है।

एएफ़पी के मुताबिक प्लेन में सवार कई यात्रियों ने हाल ही में सैन्य प्रशिक्षण में स्नातक की डिग्री ली थी और उन्हें मुस्लिम बहुल अशांत क्षेत्र में चरमपंथियों से लड़ने वाले एक टास्क फ़ोर्स के हिस्से के रूप में तैनात किया जा रहा था।

दक्षिणी फिलीपीन्स में कई चरमपंथी गुट मौजूद हैं इसलिए वहां बड़ी संख्या में सैनिक तैनात रहते हैं।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement