पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। शनिवार को विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी

खटीमा (ऊधमसिंह नगर) से विधायक पुष्कर सिंह धामी राज्य के 11वें मुख्यमंत्री होंगे।

पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितंबर 1975 को पिथौरागढ़ की ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडी हाट में हुआ था।

छात्र जीवन से ही उनका राजनीति की ओर रुझान था। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे। बाद में वे दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी बनाए गए।

उत्तराखंड के गठन के बाद वे राज्य के मुख्यमंत्री के साथ बतौर सलाहकार 2002 तक कार्यरत रहे।

उन्होंने वर्ष 2010 से 2012 तक शहरी विकास अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 2012 में वे विधानसभा चुनाव में जीत कर पहली बार विधायक बने।

उत्तराखंड में जिस तेज़ी से मुख्यमंत्री बदले जा रहे हैं उस पर कांग्रेस पार्टी ने कटाक्ष किया।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि उत्तराखंड में बीजेपी खिलौनों की तरह मुख्यमंत्री बदलती है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement