चकोर फाउंडेशन ने लगाए 300 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
उपसंहार न्यूज़ : विश्व वृक्ष दिवस के शुभ अवसर पर कल, 28 जून 2026 को चकोर फाउंडेशन (रजि.) द्वारा एक भव्य पर्यावरण जागरूकता और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रावतपुर गाँव में स्थित रामलला मंदिर के ठीक पीछे, रामसरोवर पार्क में संपन्न हुआ। इस अभियान के तहत फाउंडेशन के सदस्यों ने मिलकर पार्क परिसर में रिकॉर्ड 300 औषधीय और फलदार पौधे लगाए। पर्यावरण और जैव विविधता को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन ने पारंपरिक और हवा को शुद्ध करने वाले पेड़ों का चयन किया। लगाए गए मुख्य पौधों में शामिल हैं:
नीम (प्राकृतिक वायु शोधक), आम और जामुन (फलदार वृक्ष), पीपल (24 घंटे ऑक्सीजन देने वाला) व अशोक (सौंदर्य और छाया के लिए)
इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व चकोर फाउंडेशन के शीर्ष नेतृत्व और स्थानीय पदाधिकारियों ने किया, जिसमें मुख्य रूप से शामिल रहे: संस्थापक: अवधेश कुशवाहा, नगर अध्यक्ष: सोनू श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष (बिधनू): आदित्य कुशवाहा, विमल कुशवाहा, सत्यनारायण तिवारी, अंकित त्रिवेदी, विशाल सैनी, अंकित कुशवाहा, वैभव सैनी और अभिनव श्रीवास्तव सहित संस्था के सभी सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे और इस सराहनीय कार्य को सफल बनाने में फाउंडेशन के अनेक समर्पित सदस्यों ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया। प्रत्येक पौधे की सुरक्षा व उसकी उचित देखभाल करने का सामूहिक संकल्प लिया I चकोर फाउंडेशन द्वारा उठाया गया यह कदम आज के कंक्रीट होते शहरों के लिए एक संजीवनी की तरह है। रामसरोवर पार्क में लगे ये 300 पौधे आने वाले समय में न केवल रावतपुर गाँव को शुद्ध हवा देंगे, बल्कि स्थानीय पर्यावरण को भी संतुलित रखेंगे। उपसंहार न्यूज़ चकोर फाउंडेशन की इस बेहतरीन पहल की सराहना करता है और आम जनता से भी यह अपील करता है कि केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी पेड़ों की तरह परवरिश करना भी हमारी जिम्मेदारी है I

Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.

0 Comments
No Comments