अरविन्द यादव बने समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
उपसंहार न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इमरान द्वारा अरविन्द यादव को समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।
अरविन्द यादव लंबे समय से संगठन के सक्रिय, समर्पित एवं संघर्षशील कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने विभिन्न चुनावों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। इससे पूर्व वे कानपुर महानगर समाजवादी पार्टी की विभिन्न कमेटियों में पदाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं तथा संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने समाजवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार एवं संगठन के विस्तार में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन की घोषणा के बाद संगठन के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं नेतृत्व से समाजवादी छात्र सभा को नई दिशा एवं मजबूती प्राप्त होगी।
समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर अरविन्द यादव ने राष्ट्रीय नेतृत्व, विशेषकर आदरणीय अखिलेश यादव जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्र सभा आदरणीय डॉ. इमरान साहब का हृदय से आभार जताया।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments