उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के महुआ कला गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति के भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर भारी बवाल हुआ है। इस घटना के बाद ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।  
आपको बताते चले कि गांव के कुछ स्थानीय निवासियों ने एक बौद्ध विहार का निर्माण कराया था और कुछ लोग बुद्ध प्रतिमा की स्थापना के लिए गांव पहुंचे थे। गांव के कुछ लोगो के विरोध पर जब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिमा को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया तो विवाद उत्पन्न हो गया। प्रशासन की बाईट के अनुसार, ग्रामीणों द्वारा पथराव करने पर पुलिस द्वारा बल का प्रयोग किया गया व भारी बल तैनात हैं स्थिति का जायजा लेने DM अनुनय झा और SP अशोक कुमार मीणा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । वहीं ग्रामीणों और पीड़ितों का आरोप है कि वे अपनी खुद की निजी जमीन पर बुद्ध विहार और मूर्ति स्थापित कर रहे थे। उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन उनके धार्मिक अधिकारों को दबाने के लिए एकतरफा और दमनकारी कार्रवाई कर रहा है। पुलिस ने उकसाने और पथराव करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, काफी लोगों के नाम सामने आए हैं और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement