उपसंहार न्यूज I बहुजन हिताय बहुजन सुखाय की नीति पर आधारित अपनी जनता पार्टी (AJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कानपुर नगर में अपनी राजनैतिक ताकत का अहसास कराया है। किदवई नगर स्थित साउथ एक्स मॉल के पास आयोजित विशाल सदस्यता ग्रहण समारोह और पार्टी कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम भारी जनसैलाब के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस बेहद सफल कार्यक्रम के मुख्य आयोजक छेदी खोटे जी की मेहनत, निष्ठा और सांगठनिक कुशलता को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. स्वामी प्रसाद मौर्या जी ने मंच से उन्हें राष्ट्रीय महासचिव युवा मोर्चा पद पर मनोनीत करने की बड़ी घोषणा के साथ ही लखनऊ, कानपुर, बुंदेलखंड, पश्चिमी उ. प्र., दिल्ली का प्रभार एवं कानपुर नगर के विधानसभा सीसामाऊ और कैण्ट में बूथ कमेटी के जिम्मेदारी सौंपी गई। इस घोषणा के होते ही पूरा पंडाल गगनभेदी नारों से गूंज उठा और कार्यकर्ताओं में भारी जोश भर गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. स्वामी प्रसाद मौर्य जी ने मंच से विरोधियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, अपनी जनता पार्टी किसी के आगे झुकने वाली नहीं है। आज उत्तर प्रदेश का दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और शोषित समाज अपने हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई के लिए हमारे साथ मजबूती से खड़ा है। विपक्षी दल जनता को सिर्फ गुमराह करने का काम कर रहे हैं, लेकिन कानपुर का यह ऐतिहासिक जनसैलाब इस बात की गवाही दे रहा है कि जनता अब बड़ा बदलाव चाहती है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के भीतर अपनी जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनना पूरी तरह तय है। 
कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री मा. भगवती प्रसाद सागर जी ने बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब के संघर्षों को याद करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा । उन्होंने कहा साहब कांशीराम जी के अधूरे मिशन को पूरा करेगी अपनी जनता पार्टी,  मान्यवर कांशीराम साहब ने अपना पूरा जीवन साइकिलों पर चलकर, शोषितों, पिछड़ों और वंचितों को जगाने और उन्हें सत्ता की चाबी दिलाने के संघर्ष में समर्पित कर दिया था। आज की तारीख में अपनी जनता पार्टी उन्हीं के बताए रास्तों और सिद्धांतों पर चल रही है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम साहब ने शोषित समाज को जो राजनैतिक अधिकार और आत्मसम्मान दिया था, आज की सरकारें उसे छीनने की साजिश कर रही हैं। अपनी जनता पार्टी साहब कांशीराम जी के उस अधूरे मिशन को पूरा करने और वंचितों के हक की लड़ाई को अंतिम सांस तक लड़ने के लिए संकल्पित है।ऐतिहासिक गरिमामयी उपस्थिति इस ऐतिहासिक मौके पर मंच पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे : डा. विलास खरात, शादाब खान, मा. दिलीप चौधरी, कोरी सुभाषचन्द्र लहरी, प्रदीप कुशवाहा दीपू मंडल प्रभारी, प्रशांत मौर्य जिलाध्यक्ष, रामराज मौर्य, शिवम गौतम, सुरेश कुशवाहा, मोहसिन खान, राजकुमारी अम्मा,श्यामेश कुशवाहा सहित पार्टी के हजारों वरिष्ठ पदाधिकारी, सम्मानित वक्तागण और ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement