कानपुर में गरजेगा ‘ऑटो’, स्वामी प्रसाद मौर्य आज करेंगे विशाल सदस्यता ग्रहण समारोह का नेतृत्व
उपसंहार न्यूज़ । अपनी जनता पार्टी (AJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य आज (24 मई, रविवार) कानपुर नगर के किदवई नगर में आयोजित एक विशाल सदस्यता ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पार्टी के नए चुनाव चिन्ह ‘ऑटो’ के साथ ज़मीनी पकड़ मजबूत करने के इरादे से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है ।
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम विवरण:
* दोपहर 04:00 बजे (प्रस्थान): स्वामी प्रसाद मौर्य लखनऊ स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से उन्नाव के रास्ते कानपुर नगर के लिए रवाना होंगे ।
* शाम 05:30 बजे (आगमन व मुख्य कार्यक्रम): कानपुर के किदवई नगर स्थित साउथ एक्स मॉल के पास, 48 क्वार्टर मैदान में उनका भव्य स्वागत होगा । यहाँ वे पार्टी के विशाल सदस्यता ग्रहण समारोह में सैंकड़ों समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे ।
* रात 08:30 बजे (वापसी): कानपुर का कार्यक्रम संपन्न करने के बाद वे लखनऊ के लिए वापस प्रस्थान करेंगे।
स्थानीय नेतृत्व की तैयारियां:
समारोह के आयोजक और अपनी जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री छोटी खोटे तथा कानपुर नगर के जिलाध्यक्ष श्री प्रशांत मौर्य ने बताया कि इस सदस्यता अभियान से क्षेत्र के युवाओं, पिछड़ों और शोषित वर्ग के लोगों को जोड़ने का एक बड़ा लक्ष्य रखा गया है । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई हैं।

Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.

0 Comments
No Comments