उपसंहार न्यूज कानपुर। केशव पुरम (आवास विकास) स्थित अशोक वाटिका चौराहे पर सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य फाउंडेशन द्वारा सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अखंड भारत के प्रथम सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन, उनके आदर्शों एवं योगदानों को जन-जन तक पहुंचाना तथा उनके विचारों पर चिंतन करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जी ने अपने संबोधन में सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के उत्कृष्ट शासन-प्रशासन एवं सामाजिक न्याय की भावना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चंद्रगुप्त मौर्य का शासन आज भी प्रेरणास्रोत है।
मुख्य वक्ता एवं पूर्व सांसद बृजलाल खबरी जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अखंड भारत की संकल्पना तथा चंद्रगुप्त मौर्य के ऐतिहासिक संघर्षों को विस्तार से बताया। उन्होंने वर्तमान समय में उनके आदर्शों की प्रासंगिकता पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम के आयोजक एवं अध्यक्ष नरेन्द्र चंचल कुशवाहा जी ने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने बिखरी हुई रियासतों को एक सूत्र में बांधकर एक विशाल और सशक्त साम्राज्य की स्थापना की।
विशिष्ट अतिथि राजीव द्विवेदी जी ने कहा कि चाणक्य के मार्गदर्शन में स्थापित शासन व्यवस्था ने भारत को आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से मजबूत बनाया। साथ ही, सेल्यूकस निकेटर जैसे विदेशी शासकों पर विजय प्राप्त कर देश की सीमाओं को सुरक्षित किया गया।
उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता की भावना को जागृत करते हैं तथा युवा पीढ़ी में अपनी संस्कृति और इतिहास के प्रति गर्व उत्पन्न करते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन तुफैल अहमद एवं बृजेश कुशवाहा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विधायक अमिताभ बाजपेई, आलोक मिश्रा, राकेश सचान (एडवोकेट), नरेन्द्र सेंगर, सरिता सेंगर, उमेश दीक्षित (बबलू), ब्रज मौर्य, सुरेन्द्र कुशवाहा,नीतन सचान, अनूप कुशवाहा, धर्मेन्द्र कुशवाहा, रामनरेश कुशवाहा, राजभान सिंह, प्रशांत कुशवाहा, पिंकू कुशवाहा, ब्रजलाल कुशवाहा, मोनू शुक्ला, रवि सिंह गौर, अंकित कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, उत्तम कुशवाहा, अरशद रजा, मोहित यादव, कमलेश तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement