उपसंहार न्यूज। कनाडा मूल की बॉलीवुड डांसर, एक्ट्रेस और सिंगर नोरा फतेही की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कन्नड़ फिल्म केडी: द डेविल के गाने सरके चुनर तेरी को लेकर जारी विवाद अभी थमा नहीं है।
इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोरा फतेही को आखिरी मौका देते हुए आयोग के सामने पेश होने को कहा है। आयोग ने सुनवाई के लिए 27 अप्रैल की तारीख तय की है।
बताया जा रहा है कि आयोग नोरा के रुख से नाराज है, क्योंकि 6 अप्रैल को हुई पिछली सुनवाई में वह खुद पेश नहीं हुईं और अपने वकील के जरिए पक्ष रखने की कोशिश की, जिसे आयोग ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
इस मामले में अभिनेता संजय दत्त को भी समन जारी किया गया है, जिससे विवाद और अधिक चर्चा में आ गया है। 

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement