उपसंहार न्यूज I  शास्त्री नगर प्रखंड में 27 मार्च 2026 को राम नवमी के पावन अवसर पर एक विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वज पूजन के साथ हुई, जिसका विधिवत संचालन नरेश सिंह तोमर द्वारा किया गया। इस आयोजन का सफल संचालन श्री बजरंगी सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ, जबकि इसका प्रेरणास्रोत विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल हैं। शोभा यात्रा के आयोजक सौरभ पांडेय  ने आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराया।
शोभा यात्रा का मार्ग : यात्रा रवि गैस गोदाम, विजय नगर से प्रारंभ होकर
महत्मा गांधी इंटर कॉलेज → डबल पुलिया → पांडु नगर पुलिया → सेंट्रल पार्क → ज्ञान निकेतन स्कूल → पाल बस्ती → सब्जी मंडी विजय नगर होते हुए पुनः रवि गैस गोदाम पर जाकर सम्पन्न हुई।
पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्रीराम के जयकारों, भजन-कीर्तन और झांकियों के माध्यम से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस आयोजन को सफल बनाने में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल  कार्यकर्ताओ का विशेष योगदान रहा, जिनमें प्रमुख हैं:
अर्पित यादव, संजय पाटिल, संचित निगम,अंकित कुशवाहा, साहिल गुप्ता, प्रिंस कुमार, सनी मिश्रा, धनराज, संजीव चौरसिया, ऋतिक रावत, शिवा, अभिषेक गुप्ता आदि।
आयोजक सौरभ पांडेय ने सभी सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों में सहभागिता बनाए रखने की अपील की।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement