उपसंहार न्यूज I 26 मार्च 2026 को एक तरफ पूरे देश में कई राज्यों में अशोकाष्टमी मनाई गई वही कानपुर नगर में भी सम्राट अशोक क्लब शाखा कानपुर नगर द्वारा सम्राट अशोक महान की जयंती समारोह का आयोजन प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन बुद्धा पार्क, इंदिरा नगर कल्याणपुर कानपुर नगर में  किया गया। जिसमे अशोक क्लब और अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष अरुण कुशवाहा, स्वतंत्र कुमार सिंह, प्रदीप कुशवाहा दीपू, प्रशांत मौर्य, संजय मौर्य पत्रकार सहित हजारो लोग उपस्थित रहें I
वहीं नरेंद्र चंचल कुशवाहा द्वारा सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य फाउंडेशन के तत्वाधान में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान जी की जयंती पर सम्मान समारोह गोविन्द नगर विधान सभा क्षेत्र अशोक वाटिका चौराहा रावतपुर गांव में दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम किया गया। जिसमे प्रमुख रूप से राजीव द्विवेदी, राकेश सचान, तुफैल अहमद, शम्भू शंकर शर्मा, विकास सक्सेना, मोनू शुक्ल, हरिराम कटियार, केतकी कुशवाहा, अंकित कुशवाहा, ब्रजेश कुशवाहा, जीतेन्द्र गाँधी, विमल सिंह आदि ने कैंडिल जला कर श्रद्धांजलि अर्पित की जबकि हजारों लोगों ने अपने घरों में सपरिवार सम्राट अशोक महान को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement