उपसंहार न्यूज I कुशवाहा समाज कानपुर नगर द्वारा रतनपुर में स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन हुआ मुख्य अतिथि विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया I विधायक ने कहा कि कुशवाहा समाज का इतिहास बहुत पुराना है भारतवर्ष में सम्राट अशोक महान की लाट आज भी हमारे देश की शान है, चाहे मुद्रा हो चाहे कोई भी सरकारी कागजात हो जब तक अशोक की लाट नहीं तब तक उसका कोई सम्मान नहीं I मोदी जी और योगी जी कुशवाहा समाज, सम्राट अशोक महान और चंद्रगुप्त मौर्य के नाम को विदेश तक बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयास रत हैं I उपमुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य जी भगवान बुद्ध के अवशेषों को लेकर विदेश गए यह हमारी पार्टी की पहचान है I कार्यक्रम में संस्थापक एड शशिकांत कुशवाहा ने कहा कि कानपुर की धरती में कुशवाहा समाज चाहे शिक्षा के क्षेत्र में हो चाहे लोगों के विकास के क्षेत्र में हो कुशवाहा समाज और उसके पदाधिकारी हमेशा आगे बढ़-चढ़कर सहयोग देने का कार्य करते हैं I अध्यक्ष राजनाथ कुशवाहा ने कहा की हर घर में और हर कुशवाहा के पास भारत का संविधान होना चाहिए जिससे हम संविधान का सम्मान संविधान में लिखी हुई चीज और संविधान में अपने अधिकार और कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन कर सके कुशल संचालन करते हुए महामंत्री हरे राम वर्मा एवं मनोज कुमार कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज कानपुर दिनों दिन समाज के कार्यों को बढ़ा रहा है और आगामी होली मिलन समारोह गंगा घाट सरसईया घाट पर दिनांक 10 तारीख को आयोजित करने का कार्य किया जाएगा I बैठक में मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि के रूप में सौरभ कुशवाहा विधायक प्रतिनिधि, विजय बहादुर सिंह कुशवाहा, उदय नारायण कुशवाहा, मोहन सिंह कुशवाहा, अंकित कुशवाहा, अमरनाथ कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, प्रभुनाथ कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, सीमा कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह, संजय सिंह, राम कुमार सैनी सहित  पचासो लोग प्रमुख रूप से रहेI

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement