उपसंहार न्यूज I अपनी जनता पार्टी के तत्वाधान में यूजीसी(UGC) के समर्थन में विशाल प्रदर्शन/ ज्ञापन कानपुर महानगर के जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को दिया गया आपको बताते चले अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीते दिनों कार्यकर्ताओ को 26 फ़रवरी को जिला मुख्यालयों पर UGC के समर्थन में ज्ञापन देने हेतु निर्देशित किया था I 
पूर्व मंत्री भगवती सागर ने बताया कि उच्च शिक्षा में भेदभाव के विरुद्ध मील का पत्थर साबित होगा UGC कानून I मंडल प्रभारी प्रदीप कुशवाहा व जिलाध्यक्ष प्रशांत मौर्य ने संयुक्त रूप के मांग की कि कानून के कड़ाई से पालन पर ही उच्च शिक्षा संस्थानों में व्याप्त भेदभाव का अंत हो सकेगा I
ज्ञापन देने में मुख्य रूप से भगवती सागर पूर्व मंत्री,जिलाध्यक्ष कानपुर महानगर प्रशांत मौर्य, कानपुर मंडल प्रभारी प्रदीप कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष बी एन कमल, ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामराज मौर्य, सौरभ कुशवाहा,अभिनव कुशवाहा, मोनू शर्मा, संजय कुशवाहा, अमित कुशवाहा, डिंपल सचान ,शिव कुशवाहा अनुराग कुशवाहा, अमरेंद्र कुशवाहा, देवेंद्र सिंह, विमल सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता व समर्थक उपस्थित रहे l

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement