उपसंहार न्यूज I उन्नाव जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में मजदूर विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव था जिसमे उन्नाव जिले सहित कई कांग्रेस साथियो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया जबकि उन्नाव सहित पूरे उत्तर प्रदेश का प्रशासन जिस मुस्तैदी से कांग्रेस के सिपाहियों को लखनऊ जाने से रोकने के लिए एक दिन पहले से सभी के घरों को छावनी में तब्दील कर दिया था। अगर मौजूदा सरकार हमेशा इतनी ही जिम्मेदारी से काम करे तो उत्तर प्रदेश का जंगल राज खत्म हो जाए। प्रशासन के तानाशाही रवैया के बावजूद भी जिले जिले से कांग्रेसी निकले और लखनऊ पहुंचकर शासन और प्रशासन को यह संदेश दिया कि कांग्रेसी किसी से डरता नहीं है। किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ब्रज मौर्य ने कहा कि किसी भी हालत में मजदूरों और गरीबो के अन्याय नहीं होने दिया जायेगा I

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement