भटेवरा में पत्रकार सूरज मौर्य ने किया निःशुल्क कंबल वितरण
उपसंहार न्यूज मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद अंतर्गत छानबे विकासखंड के ग्राम भटेवरा में निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता मौर्या, पत्नी सूरज मौर्या, के सौजन्य से आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 150 निःशुल्क कंबलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल एवं भाजपा बड़ा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने अपने करकमलों द्वारा कंबलों का वितरण किया। इस अवसर पर कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से गांव के गरीब, असहाय एवं दिव्यांग महिला-पुरुषों को कंबल प्रदान किए गए।
क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता मौर्या ने कहा कि वे प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम एवं त्योहारों के अवसर पर गरीब, असहाय और दिव्यांग लोगों की सहायता के लिए कंबल एवं मिष्ठान वितरण जैसे सामाजिक कार्य करती रहती हैं।
निःशुल्क कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार भी कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु राजस्व विभाग के माध्यम से गरीब, असहाय, विधवा एवं दिव्यांग लोगों को निःशुल्क कंबल वितरित कर रही है।
इस अवसर पर भाजपा गैपुरा मंडल अध्यक्ष संतोष पाठक, जगन्नाथ मौर्या, मनमोहन सिंह मौर्य, शिवकुमार मौर्य, जय श्रीराम, अनिल कुमार, विजय कुमार मौर्य, लालमणि यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.

0 Comments
No Comments