उपसंहार न्यूज I रविवार को कुशवाहा समाज कानपुर नगर का जनप्रतिनिधियों के स्वागत सम्मान की कड़ी में माननीय नीलिमा कटियार विधायक कल्याणपुर विधानसभा का स्वागत एमआईजी रतनपुर निकट गंभीरपुर चौराहा पर किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संस्थापक एड शशिकांत कुशवाहा तथा अध्यक्ष राजनाथ कुशवाहा जी ने किया I कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय नीलिमा कटियार जी ने कहा की कुशवाहा समाज का गौरवशाली इतिहास है सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जिनके नाम से आज भी मौर्य साम्राज्य जिसका लिखित इतिहास मिलता है मौर्य वंश में पैदा होने वाले सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य तथा उनके वंशज सम्राट अशोक जिनकी अशोक की लाट आज भारत का गौरव है चाहे भारत की मुद्रा हो शीर्ष किसी भी पद पर पर अशोक की लाट का एक विशेष स्थान है I संस्था के संरक्षक ने माननीय विधायिका जी से मांग की कुशवाहा समाज को कानपुर में एक मनोनीत पार्षद बनवाने के लिए प्रयास करें जिससे कानपुर में कुशवाहा समाज का एक मनोनीत पार्षद नियुक्त हो माननीय विधायक जी ने समाज को एक सड़क की तत्काल घोषणा की I कार्यक्रम का संचालन महामंत्री हरिराम वर्मा जी ने किया कार्यक्रम में पधारे अंकित कुशवाहा जी ने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का प्रतीक चिन्ह भेंट कर माननीय विधायक का का सम्मान किया व रोहित सिंह ने माननीय विधायिका से केक कटवा कर उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी अमरनाथ वर्मा ने कहा की कुशवाहा समाज और कुर्मी समाज यदि एक हो जाए तो बिहार की तरह उत्तर प्रदेश की तकदीर भी बदलने का कार्य यह दोनों समाज मिलकर कर सकती हैं क्योंकि दोनों समाज के थे और समाज हैं दोनों एक ही कार्य करते हैं I कार्यक्रम में मुख्य रूप से शशिकांत कुशवाहा अंकित कुशवाहा रामयादी कुशवाहा बलवंत सिंह कुशवाहा सुमित सिंह अभिषेक कुमार योगेंद्र कुशवाहा आदि लोग रहेI

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement