पंचशील सन्देश पत्रिका का 18वां मेधावी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 संपन्न
कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय आलोक कुशवाहा जी प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के द्वारा महामानव गौतम बुद्ध एवं महापुरुषों चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक, माता सावित्रीबाई फुले, ज्योतिबा फुले आदि के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं द्वारा बुद्ध वंदना प्रस्तुत की गई तत्पश्चात पधारे हुए अतिथियों का पंचशील कुशवाहा संदेश पत्रिका के संपादक मंडल द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम संचालक डॉ सरजू नारायण ने स्वागत उद्बोधन हेतु श्री चंद्रशेखर कुशवाहा जी को आमंत्रित किया। इसके पश्चात कार्यक्रम कानपुर के प्रमुख समाजसेवियों (सर्वश्री साधुराम कुशवाहा जी, श्री संतोष कुमार शाक्य जी, डॉ अनिल कुशवाहा जी, श्री राम प्रकाश कुशवाहा जी,.........) की स्मृतियों को याद करने एवं उन्हें नमन करने के साथ आगे बढ़ा।
इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर सी एल मौर्य जी (संकाय अध्यक्ष -कृषि, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर) तथा माननीय तरुण कुशवाहा जी (एडिशनल कमिश्नर, देहरादून उत्तराखंड) और उनके साथ डॉ हेमंत कुमार जी (प्रधान वैज्ञानिक- भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर) ने भी उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं जनसमूह को प्रेरित एवं आंदोलन करते हुए संघर्ष के माध्यम से आगे बढ़ाने एवं निरंतर प्रगति करते रहने की बात कही। विशिष्ट अतिथियों के रूप में माननीय सर्वेश कुशवाहा जी (पूर्व महामंत्री कानपुर बार एसोसिएशन), डॉ रविंद्र कुशवाहा जी (पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनटीपीसी औरैया), माननीया केतकी कुशवाहा जी (सभापति मंडल ऋण सहकारी समिति) माननीय वैभव कुशवाहा जी (डिप्टी जेलर, जिला कारागार), माननीय पंकज कुशवाहा जी (अध्यक्ष चकरपुर मंडी) डॉ रत्नेश शाक्य जी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन- विभाज्यता महा सूत्र के जनक), माननीय दीपू कुशवाहा जी के साथ ही पूर्व कुलपति डॉ भरत सिंह जी, श्रीमान वीएन सिंह जी, श्री राम गोपाल कुशवाहा जी, श्री जेपी मौर्य जी, श्री चंद्रशेखर कुशवाहा जी, डॉ राधा शाक्य जी, आदि उपस्थित रहे तथा अपने व्याख्यान द्वारा समाज को प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम के दौरान हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के ऐसे छात्र जिन्होंने परीक्षा में 80% से अधिक अंक पाए हैं उन्हें गरिमा पूर्ण तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत एवं सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर समाज के अनेक उदय मान युवा गण एवं वरिष्ठ नागरिक गण उपस्थित रहे। पंचशील कुशवाहा संदेश पत्रिका द्वारा वार्षिक पुरस्कार 2025 हेतु चार श्रेणियों में आवेदन मांगे गए थे जिनके क्रम में चंद्रगुप्त मौर्य आर्थिक उन्नयन पुरस्कार, दूसरा सावित्रीबाई फुले शिक्षा उन्नयन एवं नवाचार पुरस्कार, तीसरा ज्योतिबा फुले साहित्य एवं पत्रकारिता पुरस्कार, चौथा जगदेव प्रसाद राजनीतिक एवं सामाजिक संघर्ष सेवा पुरस्कार भी संबंधित विजेताओं को प्रदान किए गए। उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार प्राप्त हुए विभिन्न आवेदन पत्रों पर विचार करते हुए 9 मानदंडों के आधार पर स्क्रीनिंग उपरांत प्रदान किए जाते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दिनेश सिंह कुशवाहा द्वारा की गई जबकि कार्यक्रम के संयोजक एवं व्यवस्थापक सौरभ सिंह कुशवाहा एवं कुशवाहा सर तथा गौरव कुशवाहा रहे। इस कार्यक्रम में लगभग 1000 समाज के लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सरजूनारायण एवं श्री अरुण कुशवाहा सर द्वारा किया गया ।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments