उपसंहार न्यूज I कानपुर की होनहार बिटिया अनुष्का सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से NEET परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अब भारत मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू कर दी है। अनुष्का का सपना एक सफल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है।
अनुष्का का परिवार शिक्षा और सेवा भावना का प्रतीक है। उनके पिता डॉ. नितीश सिंह और माता डॉ. प्रीति सिंह - दोनों ही डॉक्टर उपाधि धारक है । वहीं, उनके दादा पूर्व मंत्री रामआसरे सिंह कुशवाहा Ph.D, D.Litt. है। इस प्रकार अनुष्का का परिवार ज्ञान और समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है।
अनुष्का ने कहा, “मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म है।”
उनकी यह सोच और उपलब्धि न केवल कानपुर, बल्कि पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
✨ टीम उपसंहार न्यूज की ओर से अनुष्का सिंह को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ!

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement