उपसंहार न्यूज प्रयागराज I इलाहाबाद उच्च न्यायालय के हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में बैरिस्टर सिंह कुशवाहा ने संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद पर रिकॉर्ड 2,239 मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल की है।
बैरिस्टर सिंह कुशवाहा को इस जीत की बधाई देते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विशाल कुमार कुशवाहा, अधिवक्ता विवेक कुमार मौर्य और अधिवक्ता मुकेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि बैरिस्टर सिंह ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वकीलों और उनके परिवार के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है जोकि वकील बिरादरी के लिए अत्यंत आवश्यक है। बैरिस्टर सिंह कुशवाहा ने अपनी जीत को आम वकीलों की जीत बताते हुए कहा कि कोविड महामारी के दौरान उन्होंने पांच दिनों तक क्रमिक अनशन कर वैक्सीनेशन सेंटर की स्थापना कराई थी और उनके नौ दिनों के अनशन के बाद सरकार ने 50 बेड के आधुनिक अस्पताल का निर्माण का आश्वासन भी दिया था। उन्होंने बताया कि आज उनके अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय परिसर में स्थित सरकारी अस्पताल में 10 डॉक्टरों की नियमित तैनाती है और सभी आवश्यक चिकित्सीय जांच सुविधाएं भी शुरू हो चुकी हैं।बैरिस्टर सिंह कुशवाहा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता में एक अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण कराना शामिल है जो प्रत्येक अधिवक्ता और उनके परिवार के लिए पूरी तरह से समर्पित हो।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement