उपसंहार न्यूज I नव वर्ष के उपलक्ष्य में कुशवाहा समाज द्वारा श्री रविंद सिंह कुशवाहा जी के निवास पर रतनपुर शताब्दी नगर में एक बैठक का आयोजन किया गया I बैठक को क्षेत्र के सम्मानित बंधुओं ने आकर सफल बनाया I बैठक में यह मांग की गई की सम्राट अशोक की जयंती पर भारत सरकार राष्ट्रीय अवकाश घोषित करें तथा फरवरी माह में विशाल रैली निकल कर सम्राट अशोक की जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की जाएगी I भव्य यात्रा में पनकी क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति रहेगी I कार्यक्रम में मुख्य रूप से रविंद सिंह कुशवाहा, शाशिकांत कुशवाहा एडवोकेट, बबलु कुशवाहा, सुदामा कुशवाहा, विनोद सिंह कुशवाहा, जगमोहन कुशवाहा, वीर पाल कुशवाहा, दिनेश सिंह कुशवाहा आदि लोग अपस्थित रहे I उपरोक्त जानकारी नगर कुशवाहा सभा के महामंत्री शाशिकांत कुशवाहा एडवोकेट ने दी I

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement