डॉ. भिक्खु नंदरतन महाथेरो  गुरु जी को बौद्ध जगत के महत्वपूर्ण पुरस्कार "सद्धम्मजोतिकाधज" पुरस्कार के लिए चुना गया है। पुरस्कारों के आधिकारिक परिणाम 04 जनवरी 2025 को म्यांमार सरकार के धार्मिक मामलों के संस्कृति मंत्रालय द्वारा घोषित किए गए। यह पुरस्कार म्यांमार में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक माना जाता है। यह आधुनिक समाज में बौद्ध धर्म के प्रसार के लिए की जाने वाली गतिविधियों को सम्पन्न करने वाले तथा विशेष विद्वता प्राप्त भिक्षुओं को दिया जाता है। आधुनिक भारत में बौद्ध धर्म के क्षेत्र में उनके योगदान के कारण भिक्खु नंदरतन का नाम इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। पूज्य भिक्षु डॉ. नन्द रतन महाथेरो जी वर्तमान समय में श्रीलंका बुद्ध विहार, कुशीनगर के विहाराधिपति हैं। उपरोक्त जानकारी देते हुए समाजसेवी एवं कवि शिव कुशवाहा "बेगाना" ने हर्ष व्यक्त किया  I

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement