CM आतिशी का आरोप- 3 महीने में 2 बार छीना घर, PWD ने दिया जवाब
दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के बाद ही एक और मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) आमने-सामने आ गई है. AAP ने मंगलवार को आरोप लगाया कि BJP के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अलॉटमेंट कैंसिल करके दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का ऑफिशियल बंगला छीन लिया है. आतिशी ने कहा कि 3 महीने में 2 बार मुझसे मेरा घर छीना गया है. हालांकि, इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता. जरूरत पड़ने पर वो सड़कों पर उतरकर दिल्ली के लोगों के लिए काम करेंगी. दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी के इन आरोपों पर अब PWD यानी पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट ने अपनी बात रखी है.
PWD से जुड़े सूत्रों ने कहा कि CM आतिशी को बंगले से बाहर नहीं निकाला गया है. सच तो ये है कि वह कभी इस बंगले में शिफ्ट ही नहीं हुई थीं. PWD के सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी को 17 AB मथुरा रोड पर स्थित सरकारी घर पहले से अलॉट है. उन्हें फिर से 2 बंगलों का ऑफर दिया गया है.
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments