मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए नए कदम उठाने पर बल दिया है। दावा है कि संगठित अपराध तेजी से समाप्ति की ओर है। माफिया एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किये जाने के साथ ही, उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित  2081 करोड़ रुपये की धनराशि जब्त की गयी है। माफिया व अपराधियों के विरुद्ध  कार्रवाई निरन्तर जारी रहनी चाहिए। CM योगी ने निर्देश दिया है कि यूपी के 18 मंडलों में मंत्रियों की अध्यक्षता में 18 टीमें बनाईं जाएंगी जो अपनी रिपोर्ट देंगी जिस पर नोडल अधिकारियों को काम करना होगा।
कैबिनेट मंत्रियों की अध्यक्षता में 18 मंडलों के लिए 18 टीमें गठित कर 18 सप्ताह के लिए कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। टीमें हर मंडल में 72 घंटे का प्रवास करेंगी तथा मण्डल के अलग-अलग जनपदों के भ्रमण के दौरान टीम द्वारा लोगों से संवाद के साथ ही व्यवस्था की पड़ताल की जाएगी और जनपद की संभावनाओं की परख भी की जाएगी। सभी 75 जनपदों के नोडल अधिकारी इन टीमों की रिपोर्ट के आधार पर 15 दिन के अंदर क्रियान्वयन की योजना प्रस्तुत करेंगे।




0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement