Ambedkar Jayanti 2022: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती आज, कमजोर और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए किया पूरा जीवन समर्पण
- Ambedkar Jayanti 2022: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती आज, कमजोर और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए किया पूरा जीवन समर्पण
Ambedkar Jayanti 2022: संविधान के निमार्ता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती हर साल 14 अप्रैल को देशभर में मनाई जाती है. बाबा साहब देश के ऐसे एक शख्स थें, जिनकी तुलना किसी और से नहीं की जा सकती. उन्होंने भारत की आजादी के बाद देश के संविधान के निमार्ण में अभूतपूर्व योगदान दिया है. बाबा साहब ने हमेशा से कमजोर और पिछड़ें वर्ग के अधिकारों के लिए काम किया है. बचपन से ही उन्हें आर्थिक और सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा है.
जीवन परिचय
डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में हुआ है. उनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल था, वहीं उनकी माता भीमाबाई थीं. बता दें, डॉ. अंबेडकर महार जाति के थें. ऐसे में उन्हें बचपन से ही भेदभाव का सामना करना पड़ा. आज के इस जयंती को जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों से लड़ने के रूप में भी मनाया जाता है. उन्होंने जाति व्यवस्था का कड़ा विरोध कर समाज में सुधार लाने का काम किया है.
आगरा जिले से था बाबा साहब का गहरा नाता
दलितों की राजधानी कहे जाने वाले आगरा से बाबा साहब का गहरा नाता है. उन्होंने 18 मार्च, 1956 को यूपी के आगरा जिले में आए थें. यहां उन्होंने रामलीला मैदान में बड़ी सभा को संबोधित किया था. इसके साथ ही बाबा साहब ने चक्कीपाट में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा अपने हाथों से स्थापित की थी. यह मूर्ति आज भी पूर्वोदय बुद्ध विहार में देखी जा सकती है. दलितों के मसीहा डॉ. भीमराव अंबेडकर की नजर में आगरा बहुत अहम है.
पहली बार आगरा आगमन में ही डॉ. अंबेडकर ने भांप लिया था कि आगरा दलित आंदोलन में मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने अपने ऐतिहासिक भाषण में बौद्ध धर्म को ग्रहण करने की इच्छा जताते हुए कहा था कि मैं जिस धर्म को आपको दे रहा हूं, उसका आधारा बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय है. बता दें, यहां से जाने के लगभग नौ माह बाद 6 दिसम्बर, 1956 को डॉ. अंबेडकर का देहांत हो गया था.
सीएम ने किया याद
डॉ. भीमराव अंबेडकर के जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें याद किया. ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि, "भारत के सर्वसमावेशी संविधान के शिल्पकार, उत्कृष्ट विधिवेत्ता, अशक्त, शोषित व वंचित समाज के प्रखर स्वर, 'भारत रत्न' बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन"
साथ ही उन्होंने लिखा कि, "बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के विचारों के अनुगमन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में '#SamajikNyay' का संकल्प फलीभूत हो रहा है. आइए, सामाजिक न्याय पखवाड़ा और बाबा साहब की जयंती के अवसर पर 'स्वतंत्रता, समता व बंधुत्व' के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु संकल्पित हों".
बसपा सुप्रिमों मायावती ने दी श्रद्धांजलि
बहुजन समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि,"संविधान शिल्पी परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके अनुयाइयों की ओर से उन्हें शत्-शत् नमन व हार्दिक श्रद्धा-सुमन। करोड़ों कमजोर व उपेक्षित वर्गों तथा मेहनतकश समाज आदि के हित व कल्याण के प्रति उनके महान व ऐतिहासिक योगदान के लिए देश हमेशा ऋणी व कृतज्ञ".
जाप सुप्रिमों बाबू सिंह कुशवाहा ने दी श्रद्धांजलि
भारतीय संविधान के #शिल्पकार भारतरत्न से सम्मानित डॉ. #भीमराव_अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन्
#AmbedkarJayanti
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या
जीवन लम्बा होने की बजाय महान होना चाहिए - डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी
महान विधिवेत्ता एवं सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाने वाले, संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन।
#AmbedkarJayanti #BRAmbedkar #BabaSaheb
स्वामी प्रसाद मौर्या,पूर्व कैबिनट मंत्री
भारतीय संविधान निर्माता,करोड़ो-करोड़ों दलितों, पिछड़ो, महिलाओं तथा दबे कुचले उपेक्षित लोगों के मसीहा, प्रकाशपुंज, बोधिसत्व, भारतरत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
कोटिशः नमन।।
उपसंहार न्यूज की ओर से
शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा
- डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी
जीवन लम्बा होने की बजाय महान होना चाहिए
- डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी
उपसंहार न्यूज टीम की ओर से महान विधिवेत्ता एवं सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाने वाले, संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन।
www.upsanharnews.com
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments