आम आदमी पार्टी ने सोमवार को पंजाब में कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर ये आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की इजाजत नहीं दी गई

हालांकि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी के आरोपों से इनकार किया है

दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक मंगलवार को चंडीगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं

आम आदमी पार्टी ने कहा है कि साल 2022 के राज्य विधानसभा चुनावों में अगर उनकी पार्टी पंजाब में सत्ता में आई तो 'मुफ्त बिजली' दी जाएगी

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ केजरीवाल इसी चंडीगढ़ दौरे में 'मुफ्त बिजली' के चुनावी वायदे का एलान करने वाले थे

आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की योजना बनाई थी

'आप' के आरोपों को खारिज करते हुए अमरिंदर सिंह ने पूछा कि राज्य सरकार अरविंद केजरीवाल को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से क्यों रोकेगी जबकि कुछ दिन पहले ही उन्हें पार्टी कार्यक्रम आयोजित करने की इजाजत दी गई थी

अमरिंदर सिंह केजरीवाल के 21 जून के अमृतसर दौरे का जिक्र कर रहे थे जिस दिन पंजाब पुलिस के पूर्व अधिकारी कंवर विजय प्रताप सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement