• सुरेंद्र सिंह बिगाड़ देंगे बलिया में BJP का खेल? टिकट नहीं तो बेलगाम हुई 'जुबान'
  • सुरेंद्र सिंह ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा
  • 'जनता के दम पर लड़ूंगा और जीतूंगा चुनाव'

BJP से टिकट नहीं मिला तो पार्टी से इस्‍तीफे के बाद सुरेंद्र सिंह ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने बदजुबानी की सारी सीमाएं लांघ दी. साथ ही कहा कि 'बलिया की 5 सीट BJP हारेगी, मैं जनता के दम पर चुनाव लड़ूंगा .

बलिया के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं. वहीं, उनका टिकट काटकर बीजेपी ने बलिया सदर विधायक एवं संसदीय कार्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल को बैरिया से प्रत्याशी बनाया है. फिर क्या था, टिकट कटने के बाद से ही सुरेंद्र सिंह ने अपनी जुबान को बेलगाम कर दिया है.

भाजपा को सभी सीटें हराने का ऐलान
विधायक सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को बैरिया में एक बार नहीं दो बार कहा कि बलिया का रिजेक्टेड और द्वाबा में सेलेक्टेड.. ये खपड़िया बाबा और सुदिष्ट बाबा की धरती है मेरे पूज्य लोगों. सुदिष्ट बाबा को आरती दिखाने वाला यहां सुरेंद्र सिंह ही नेता रहेगा. दूसरे किसी के बस की बात नहीं है.

गलती से विधानसभा की जगह लोकसभा बोलते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मेरा पुरुषार्थ को जनता ने चाहा तो बलिया की पांचों लोकसभा सीट भाजपा को हारना है और इसको हराने में मैं हर कोशिश करूंगा.

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement