प्रियंका गांधी की 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान की पोस्टर गर्ल BJP में शामिल

लखनऊ: उत्तरप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है. इसी बीच यूपी चुनाव में कांग्रेस के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य (Priyanka Maurya) ने चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. गुरुवार को मौर्या ने बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली. बता दें कि खबर आई थी कि चूंकि कांग्रेस ने उनको विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया है, इस वजह से प्रियंका बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर विचार कर रही हैं.

पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने गुरुवार को बीजेपी का हाथ थाम लिया. उनके साथ समाजवादी पार्टी के विधायक प्रमोद गुप्ता भी पार्टी में शामिल हुए.

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement