कुशीनगर में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 13 नवंबर की शाम लगभग साढ़े चार बजे झांगा बाजार की अपनी पहली सभा में ही सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि  भाजपा को सबक सिखाना जरूरी है। यह टूटेगा तभी किसानों का सम्मान बचेगा और उनकी उपज की उचित कीमत मिलेगी।

बेहाल है किसान

बुद्ध की धरा पर हुंकार भरते हुए सपा मुखिया ने कहा कि किसान बेहाल हैं। धान की खरीद अभी तक शुरू नहीं हुई तो सरकारी कीमत तक तय नहीं हुई। किसानों के अरमान को भाजपा ने पूरी तरह से कुचल दिया है। महंगाई ने आमजन को तबाह कर दिया है। सिलिंडर की बढ़ी कीमत के बहाने सपा मुखिया ने सरकार की उज्ज्वला योजना पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यह उज्ज्वला योजना नहीं, गरीबों के लिए कुचला योजना हो गई है।

बिक जाएगा कुशीनगर, उद्घाटन करने के बहाने जायजा लेने आए थे पीएम

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि हवाई चप्पल पर चलने वाले को हवाई जहाज पर बैठाया जाएगा। हुआ कुछ नहीं। कुशीनगर का एयरपोर्ट भी बिक जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट उद्घाटन करने नहीं बल्कि बेचने के उद्देश्य से सिर्फ देखने आए थे। सरकारी एयरपोर्ट, ट्रेन, पानी का जहाज बिक रहे हैं। अगर सारी सरकारी मशीनरी बिक गई तो नौजवान नौकरी कहां पाएंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बाबा मुख्यमंत्री जी हमारे पिता जी को और हमको गाली देते हैं। इसके सिवा कुछ नहीं कर पाते।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement