लखनऊ. देशभर में लोक आस्था के महापर्व छठ (Chhath) की धूम शुरू हो गई है. यूपी में छठ महापर्व को बड़ी संख्या में लोग मनाते हैं और इसी का देखते हुए योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने इस पर्व पर सार्वजनिक अवकाश (public holiday) घोषित कर दिया है. सरकार ने 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. सरकार की ओर से छठ को लेकर होने वाले आयोजनों, मेलों में सुरक्षा व्यवस्था के चौकस इंतजाम और कोविड प्रोटोकाल का ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं.

दरअसल छठ महापर्व को देशभर में मनाया जाता है. चार दिवसीय इस लोक आस्था के पर्व के प्रति लोगों की गहरी आस्था है. इसी को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पर अवकाश घोषित किए जाने के निर्देश दिए हैं. सोमवार को मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिलाधिकारी स्थानीय परंपरा और आवश्यकता के अनुरूप निर्णय लेकर इस संबंध में आदेश जारी करेंगे. राज्य सरकार ने अभी तक छठ पर्व को निर्बन्धित अवकाश की श्रेणी में रखा था.

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement