यूपी चुनाव 2022: मायावती ने किया एलान, किसी भी पार्टी से चुनावी समझौता नहीं, अकेले लड़ेंगे चुनाव
- यूपी चुनाव 2022: मायावती ने किया एलान, किसी भी पार्टी से चुनावी समझौता नहीं, अकेले लड़ेंगे चुनाव
- बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि चुनाव आते देख भाजपा सरकार आधी अधूरी योजनाओं का ही लोकार्पण व शिलान्यास कर रही है। जनता उनके झांसे में नहीं आएगी।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि हम यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए किसी भी दल के साथ चुनावी समझौता नहीं करेंगे और अकेले ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम जनता से गठबंधन करेंगे और प्रदेश में सरकार बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि चुनाव आते देख भाजपा ताबड़तोड़ सरकारी योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर रही है। ये योजनाएं अभी आधी-अधूरी ही हैं। जनता इनके झांसे में नहीं आएगी।
मायावती ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा और कहा कि यूपी के सीएम की तरह मेरा भी परिवार नहीं है लेकिन मैं कोई पोशाक धारण कर सन्यासी नहीं बन गई हूं। मेरा परिवार सभी धर्मों के लोग हैं और मैं सभी का ध्यान रखती हूं। योगी ने एक धर्म के एक विशेष जाति के लोगों पर ही अपना ध्यान फोकस किया है। कहा कि यदि मेरे भाई-बहन व रिश्तेदार निस्वार्थ भाव से राजनीति में सेवा करने के उद्देश्य से आएं तो इसे परिवारवाद कहकर उंगली नहीं उठाई जानी चाहिए।
उन्होंने कांग्रेस व सपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भी भाजपा की राह पर है इसलिए लगातार लोकलुभावन घोषणाएं कर रही है। अगर उन्होंने सत्ता में रहते हुए 50 फीसदी भी अपने वादे पूरे किए होते तो आज केंद्र की सत्ता से बाहर न होते। मायावती ने कहा कि जनता सपा के चुनावी वादों पर यकीन नहीं करेगी और उन्हें वोट नहीं देगी।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments